बुलंदशहर। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में मंगलवार को प्रशिक्षण आयोजित हुआ। इसमें सीएमओ, योजना के नोडल अधिकारी, चार सीएमएस व 13 सीएचसी प्रभारी समेत 20 अधिकारी सोमवार को लखनऊ पहुंच गए।
योजना के नोडल अधिकारी डॉ. गौरव सक्सेना ने बताया कि जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, जटिया चिकित्सालय खुर्जा व 100 बेड राजकीय चिकित्सालय डिबाई समेत अन्य चिकित्सालयों पर ऑनलाइन पर्चे बनने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शेष चिकित्सालयों पर भी आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत ऑनलाइन पर्चा बनाने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। साथ ही मरीजों को ब्लड जांच की मोबाइल पर रिपोर्ट देने के प्रयास किए जा रहे हैं। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की सुविधा को बढ़ाने के लिए लखनऊ में मंगलवार को एकदिवसीय प्रशिक्षण को बुलाया गया है। इसमें सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे, डिप्टी सीएमओ, चार सीएमएस व 13 सीएचसी प्रभारी समेत 20 अधिकारी लखनऊ में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए।