फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पिस्टल दिखाकर होटल मालिक से लूटे 18 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। जीटी रोड पर मूंडाखेड़ा चौराहा स्थित होटल पर मंगलवार रात को अज्ञात लोगों ने पिस्टल के दम पर मालिक से 18 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर होटल मालिक की पिटाई भी की। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गोविंद देव मोहल्ला निवासी फैजान ने बताया कि जीटी रोड पर उनका नॉनवेज का होटल है। मंगलवार रात को करीब साढ़े 11 बजे सभी ग्राहक और कर्मचारी चले गए थे। वह काउंटर पर नकदी गिन रहे थे। तभी बाइक सवार दो अज्ञात युवक आए। अज्ञात युवकों ने उन पर पिस्टल तान दी और गल्ले में रखे करीब 18 से 20 हजार रुपये झपट लिए। पीड़ित ने विरोध किया तो उनकी पिटाई कर दी। आरोपी गोली मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पीड़ित ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। तभी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि मौके पर जाकर जांच भी की गई। सीसीटीवी में ऐसा कुछ सामने नहीं आया। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

व्यापारी से घटना की जानकारी लेते एसपी अतुल शर्मा । संवाद

व्यापारी से घटना की जानकारी लेते एसपी अतुल शर्मा । संवाद

व्यापारी से घटना की जानकारी लेते एसपी अतुल शर्मा । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें