फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 से 27 जनवरी तक एनएच-235 पर रूट होगा डायवर्ट

Thu, 12 Jan 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
नेशनल हाईवे
विज्ञापन

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में नामांकन के मद्देनजर 17 से 27 जनवरी तक एनएच-235 का ट्रैफिक भूड़ चौराहे से एनएच-91 बाईपास पर डायवर्ट किया जाएगा।  डायवर्जन से अलीगढ़, बदायूं, हापुड़ और मेरठ आने जाने वाले मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही शहर में आने वालों को भूड़ चौराहे से होकर बाईपास और खुर्जा रोड से शहर में आना होगा।

पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है। 17 जनवरी को सदर तहसील में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी और 27 जनवरी तक जारी रहेगी। नामिनेशन को लेकर एनएच-235 पर 200 मीटर के दायरे में दो स्थानों पर बेरिकेडिंग की जानी है।
विज्ञापन


बेरिकेडिंग के चलते हापुड़ और मेरठ की ओर से आने वाले ट्रैफिक को भूड़ पर रोका जाएगा और यहां से ट्रैफिक को एनएच-91 बाईपास पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। बाईपास पर चढ़ने के बाद मुसाफिरो को मंजिल की ओर बढ़ना होगा।

वहीं, बुलंदशहर और खुर्जा से मेरठ और हापुड़ की ओर जाने वाले वाहनों को वलीपुरा नहर से चोला रोड होते ही बाईपास पर चढ़ाया जाएगा और वाहन भाटगढ़ी चौराहा से भूड़ पर पहुंचेंगे। भूड़ से हापुड़ और मेरठ की ओर प्रस्थान करेंगे। इसके लिए 16 जनवरी को ही बेरिकेडिंग लगा दी जाएगी। हालांकि रूट डायवर्जन 17 जनवरी को सुबह से लागू होगा।

डायवर्जन प्वाइंट पर रहेगा पुलिस का पहरा

डायवर्जन प्वाइंट भूड़ और वलीपुरा नहर के पास पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। किसी भी वाहन को प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने नहीं दिया जाएगा। वहीं, रूट डायवर्जन से मेरठ, बुलंदशहर, बदायूं और हापुड़ आने जाने वाले लोगों को करीब तीन पांच किमी अधिक दूरी तय करनी होगी।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के मददेनजर 17 जनवरी से 27 जनवरी तक रूट डायवर्जन किया जाएगा। डायवर्जन का खाका तैयार कर लिया गया है। - अरूण कुमार यादवएसडीएम सदर

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें