फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील इलाकों में यूपी 100 से पुलिस करेगी गश्त

Thu, 12 Jan 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
यूपी 100 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के दौरान सांप्रदायिक माहौल बिगाड़े जाने की आशंका के चलते अफसरों ने धार्मिक स्थलों और विवादित स्थलों पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने यह अलर्ट खुफिया इकाइयों से मिले इनपुट के बाद किया है। साथ ही सभी क्षेत्राधिकारियों और थानेदारों को छोटी से छोटी जानकारी अफसरों को देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, चुनाव के दौरान खुफिया इकाइयों को असामाजिक तत्वों द्वारा सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की आशंका है। खासतौर पर असामाजिक तत्व धार्मिक स्थलों के आसपास कोई भी गलत हरकत कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं।

चुनाव के चलते लोग राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश भी कर सकते हैं।  एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें