फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के कूलरों में सुधर रही मच्छरों की सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल के कूलरों में बन रही मच्छरों की ‘सेहत’
विज्ञापन

- जांच टीम को जिला अस्पताल के कूलर में मिला मच्छर का लार्वा
- अस्पताल में लगे कूलरों में भरे पानी को समय से नहीं बदल रहे कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिला अस्पताल अब लोगों की सेहत सुधारने के बजाए मच्छरों की सेहत सुधारने पर अधिक ध्यान दे रहा है। शुक्रवार को अस्पताल में लगे कूलरों में मच्छरों के लार्वा मिलने से लापरवाही उजागर हुई। मौके पर पहुंची टीम को अस्पताल में लगे कूलर में मच्छर का लार्वा मिले। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि कूलर के टैंक में एक चूहा भी मरा हुआ मिला। जिससे आ रही बदबू से मरीज परेशान थे, लेकिन अफसरों ने उसकी सफाई कराने की जहमत नहीं उठाई थी।
अमर उजाला में अस्पताल में मच्छरों के पनपने की खबर प्रकाशित होने पर स्वास्थ्य विभाग के अफसर हरकत में आ गए। शुक्रवार को मलेरिया विभाग की टीम जिला अस्पताल में मच्छरों के लार्वा की जांच के लिए पहुंची। जांच के दौरान अस्पताल में लगे कूलरों में मच्छरों का लार्वा पाया गया। जिससे विभागीय अफसरों के दावे की पोल खुलकर सामने आ गई तथा अफसरों की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे। जांच करने पर पता चला कि कूलर के वाटर टैंक में एक चूहा काफी समय से मरा पड़ा हुआ था, जिससे आ रही बदबू से मरीज व तीमारदार परेशान थे। बताया जा रहा है कि मरीजों ने इसकी शिकायत अफसरों से की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। शुक्रवार को जांच टीम द्वारा कूलर खोलकर देखे जाने पर अफसरों ने कूलर की सफाई कराई।
विज्ञापन


हर रविवार मच्छर पर वार अभियान पर सवालिया निशान
डीएम के आदेश पर शुरू किए जाने वाले अभियान ‘हर रविवार मच्छर पर वार’ पर भी सवालिया निशान लग गया है। जिला अस्पताल में ही मच्छर का लार्वा पनपने की रिपोर्ट से अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। जिला अस्पताल के अफसर पूरे दिन मामले को दबाने में लगे रहे।

एडीएम दफ्तर के पास भी पनप रहे मच्छर
कलक्ट्रेट परिसर में एडीएम वित्त के दफ्तर के बाहर भी मच्छर पनप रहे हैं। बृहस्पतिवार की शाम हुई बारिश के बाद हुए जलभराव में मच्छर पनप रहे हैं, लेकिन अफसरों ने पानी को निकलवाने के लिए जहमत तक नहीं उठाई।
विज्ञापन


कोट-
जिला अस्पताल में जांच के लिए टीम भेजी थी। टीम को मच्छर का लार्वा पनपता हुआ पाया गया है। लार्वा को मौके पर ही नष्ट कर दिया है। लार्वा सामान्य मच्छर का बताया जा रहा है। - डॉ. बीके श्रीवास्तव, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें