फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब.. मेरा बेटा ले गया लाइसेंसी पिस्टल और हजारों रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
साहब.. मेरा बेटा ले गया लाइसेंसी पिस्टल
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक किशोर अपने दिव्यांग रिटायर्ड फौजी पिता की लाइसेंसी पिस्टल और हजारों रुपये की नगदी चोरी कर फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई पता नहीं लग सका है। पीड़ित पिता ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव रहमापुर स्यावली निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र नत्थी सिंह ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह रिटायर्ड फौजी हैं। कुछ वर्ष पूर्व एक सड़क दुर्घटना में उनका दायां पैर घुटने के ऊपर से कट गया था। साथ ही उनकी पत्नी का भी निधन हो गया था। इसके बाद से वह अपने दोनों बच्चों(एक पुत्र व एक पुत्री) को साथ लेकर नगर के मोहल्ला अंबा एंक्लेव कालोनी में रह रहे थे। पीड़ित ने बताया कि वह अक्सर बीमार रहते हैं, इसी का फायदा उनके 14 वर्षीय बेटे ने उठाया। वह बुरी संगत में पड़ गया और घर में चोरी की वारदातें करने लगा। आरोप है कि बीती 10 मई को उनका पुत्र घर में रखी उनकी लाइसेंसी पिस्टल, दस कारतूस, दो एटीएम कार्ड और 37 हजार रुपये चोरी कर कहीं चला गया है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। साथ ही पीड़ित का आरोप है कि उनके पुत्र ने एटीएम कार्ड के जरिए भी दोनों खातों से करीब चालीस हजार रुपये निकाल लिए हैं। पीड़ित ने नगर कोतवाली पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि तहरीर मिल गई है, जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसिक दबाव के कारण या फिर बाहर से मिली बुरी संगत किशोरावस्था में काफी बुरा असर डालती है। किशोर खासतौर पर मानसिक दबाव के कारण इस तरह का कदम उठाते हैं। - डा. जितेंद्र तेवतिया, मनोचिकित्सक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें