फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तीन अप्रैल तक चलेगी प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तीन अप्रैल तक चलेगी जिला प्रदर्शनी
विज्ञापन

- प्रदर्शनी में लोगों की भीड़ को देखकर कमेटी ने लिया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
136 वें जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए कार्यवाहक अध्यक्ष/एडीएम प्रशासन ने प्रदर्शनी की तिथि बढ़ा दी है। अब जिला प्रदर्शनी तीन अप्रैल तक जारी रहेगी। हालांकि, जिला प्रदर्शनी का औपचारिक समापन शुक्रवार देर रात को हो जाएगा।
पूर्व में 26 मार्च को जिला प्रदर्शनी का समापन होना तय था, जो 30 मार्च तक बढ़ा दी गई थी। भीड़ बढ़ती देख दुकानदार मेले में काफी रुचि ले रहे हैं। इसके लिए कमेटी द्वारा पुन: तारीख बढ़ाने के लिए विचार-विमर्श किया गया। जिला प्रदर्शनी के कार्यवाहक अध्यक्ष/एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि जिला प्रदर्शनी का समय बढ़ने से दर्शक तीन अप्रैल तक प्रदर्शनी का लुत्फ उठा सकेंगे। प्रदर्शनी के सभी बाजार, झूला, सर्कस आदि तीन अप्रैल तक चलेंगे। शुक्रवार को जिला प्रदर्शनी का औपचारिक समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सानी न्याजी नाइट में वाद्य यंत्र की रही गूंज
बुलंदशहर। जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में बृहस्पतिवार को सानी न्याजी नाइट का आयोजन किया गया। रविंद्र नाट्यशाला में आयोजित हुए कार्यक्रम को लोगों ने खूब सराहा। जिला प्रदर्शनी के पंडाल में बृहस्पतिवार को आयोजित हुए सानी न्याजी नाइट कार्यक्रम की शुरुआत विद्युत अभियंता एमसी शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद कलाकारों का स्वागत सदर नाजिर प्रदीप शर्मा और संचालन अधिवक्ता अनुराग तिवारी द्वारा किया गया। हालांकि कार्यक्रम तय समय से दो घंटे की देरी से शुरू किया गया। कार्यक्रम में शामिल कलाकारों में तबला वादक सनी न्याजी ने शिवजी के डमरू, ट्रेन की आवाज, पेशकार, कायदा, रेला एवं गद्य आदि की तबले से आवाज निकाली। साथ ही साईम नियाजी ने रॉक बैंड पर गीत सुनाए तो दर्शकों पंडाल में झूमने लगे। कार्यक्रम में शामिल अन्य कलाकारों का भी विशेष सहयोग रहा। इस दौरान एसई प्रथम संजीव राना, एसई द्वितीय अजय अग्रवाल, इंजीनियर डीसी शर्मा और एसडीओ जीपी सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें