फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नान से पूर्व लोग गंगा सफाई में दें योगदान: संजय शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नान से पूर्व लोग गंगा सफाई में दें योगदान: संजय शर्मा
विज्ञापन

डिबाई-नरौरा। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा बृहस्पतिवार देर शाम राजघाट गंगातट पर गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथि विहारघाट विष्णु दंडी आश्रम के अध्यक्ष श्रीप्रबोधाश्रम जी महाराज ने गंगा मां का अस्तित्व बचाने के लिये पॉलीथिन व मूर्ति विर्सजन न करने की अपील की। मौके पर उन्होंने उपस्थित जन समूह को गंगा को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में देर से शमिल हुए अनूपशहर क्षेत्र विधायक संजय शर्मा ने शास्त्रों में उल्लेखों का हवाला देकर बताया कि जब तक धरती पर गंगा मां का अस्तित्व रहेगा जब तक सृष्टि रहेगी। विधायक ने गंगा-यमुना के बीच क्षेत्र की पावन धरा पर रहने वाले सभी लोगों को भाग्यशाली बताया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान में एक मुहिम में खड़े होकर इसे सफल बनाने में सहयोगी बनने की लोगों से अपील की। विधायक संजय शर्मा ने गंगा को स्वच्छ रखने के लिये लोगों को पुन: शपथ दिला वृक्षारोपण किया।
विज्ञापन

भारतीय वन्य जीव संस्थान की क्षेत्रीय प्रभारी शशि जोशी ने डाल्फिन आदि जलीय जीवों को बचाने व उन्हें सुरक्षित रहने के लिये गंगा में कैमिकल्स व कचरा न डालने की अपील की। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के सलाहकार संदीप बेहरा, ग्राम प्रधान लता देवी, एडवोकेट ओमवीर सिंह, विजय शर्मा, बीबी सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर ग्रुप कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी। बड़ी एलइडी स्क्रीन लगाकर लोगों को जागरूक किया। गंगा प्रहरी व लोगों ने गंगा तट पर श्रम दान किया। संचालन सचिन दिवाकर ने किया। एडीओ पंचायत इकबाल अहमद, जेई राजेश कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सुखा पेड़ लगाने से विधायक ने किया मना
- वृक्षारोपड़ के लिए आए दो पौधों में से विधायक संजय शर्मा ने एक पौधे का रोपड़ किया। जल देने के दौरान उनकी नजर सुख रहे पौधों पर चली गई। उन्होंने दूसरा पौधा लगाने से पूर्व सही पौधा लाने को कहा इस पर आयोजकों के हाथ-पांव फूल गए। नया पौधा न आने पर विधायक ने सूखे पौधे को नहीं लगाया। विधायक ने आयोजकों से उनके लगाए पौधे पर सुरक्षा के लिए जाल लगाने व प्रति दिन पानी देने के आदेश दिए। विधायक संजय शर्मा ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के सलाहकार आयोजक संदीप बेहरा से कहा कि वह अपने रोपे पौधों को देखने आएंगे। सुरक्षित नहीं मिला तो विधानसभा में प्रश्र उठायेंगे, उधर संकल्प पत्र के लिए बाटें गए लीफ को आयोजक द्वारा एकत्र कर वापस ले जाने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें