फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 18 फरवरी को आयोजित होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 18 फरवरी को आयोजित होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन
विज्ञापन

- तीन बार बदली जा चुकी है विवाह के आयोजन की तिथि
- लक्ष्य के सापेक्ष आधे जोड़े भी एकत्रित नहीं कर पाए अफसर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए अफसरों को जिले में गरीब जोड़े नहीं मिल रहे हैं। जोड़े न मिलने के कारण योजना के लिए तीन बार तारीख बदली जा चुकी है। ऐसे में अब आयोजन के लिए 18 फरवरी की तारीख निश्चित की गई है।
विज्ञापन

शासन ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब लड़के व लड़कियों की शादी के लिए प्रशासनिक अफसरों को आदेश दिए थे। योजना के तहत शासन द्वारा लड़की व लड़के को विभिन्न सामान व धनराशि दी जानी तय थी। इसके लिए शासन ने नौ फरवरी को सामूहिक विवाह योजना का आयोजन करने के आदेश दिए थे। अफसरों की नाकामी का आलम यह रहा कि योजना के लिए जोड़े नहीं मिल पाए और आयोजन की तिथि में परिवर्तन करते हुए 15 फरवरी कर दिया गया। अब 15 फरवरी तक भी अफसर आयोजन के लिए आवश्यक 150 जोड़े नहीं ढूंढ पाए हैं। जिसके कारण फिर से विवाह के आयोजन की तिथि को बढ़ाया गया है। एडीएम प्रशासन अरविंद मिश्र ने बताया कि अधिक से अधिक जोड़े बनाने की कोशिश जारी है। शीघ्र ही लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें