फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाएगा यूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाएगा यूटा
विज्ञापन

- यूटा का आह्वान भ्रष्टाचार और समस्या की शिकायत करें शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) जिले में सक्रिय हो गई है। यूटा के पदाधिकारियों ने शनिवार को बैठक कर शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाने का निर्णय लिया। इसके लिए शिक्षकों से भ्रष्टाचार और समस्या की शिकायत यूटा से करने का भी आह्वान किया गया। इस दौरान एडवोकेट अनिल सक्सेना को लीगल एडवाइजर नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

मंडल संयोजक भूपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग में अधिकारियों द्वारा तमाम ऐसे आदेश निकाले जा रहे हैं, जो अन्य विभागों में लागू नहीं हैं। जैसे बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक-शिक्षिकाओं की सेल्फी भेजना। इससे शिक्षकों के आत्म सम्मान में कमी आई है। इसका विरोध कानूनी प्रक्रिया से किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और इसके खिलाफ यूटा ने जल्द ही मुहिम चलाने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष रघुनंदन सिंह ने बताया कि शिक्षकों को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। यदि किसी कोई भी विभागीय शिकायत है तो उसकी जानकारी यूटा के पदाधिकारियों को दें। जिला मंत्री रजी अब्बास ने बताया कि जल्द ही सभी ब्लाकों में यूटा के कार्यकारिणी का भी गठन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें