फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील और आपूर्ति विभाग के अफसरों में मतभेद

विज्ञापन
विज्ञापन
तेल के खेल में एसडीएम और जिला आपूर्ति अधिकारी में ठनी
विज्ञापन

बुलंदशहर। तेल गोदाम पर पकड़े गए अवैध तेल के खेल में तहसील अफसर और एसडीएम के बीच खींचतान हो रही है। एसडीएम तेल को अवैध बता रहे हैं, तो गठित की गई जांच टीम तथा आपूर्ति विभाग के अफसरों ने तेल को वैध करार दिया है। अफसरों के अनुसार पकड़ा गया तेल कोर्ट के आदेश पर सुपुर्दगी में दिया गया था।
एसडीएम सदर अरविंद सिंह ने चार दिन पूर्व पन्नी नगर के समीप स्थित तेल गोदाम पर छापा मारा था। मौके पर एसडीएम ने कागजातों की जांच करते हुए गोदाम पर 14,400 लीटर मिट्टी का तेल अवैध रूप से रखा पाया था। इसके अलावा मौके पर एक राशन डीलर बिना कागजातों के अवैध रूप से तेल का उठान कर रहा था। एसडीएम ने आगे की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन करते हुए गोदाम संचालक को नोटिस जारी किया था। अब जांच टीम व आपूर्ति विभाग के अफसरों ने पकड़े गए तेल को वैध बता दिया है। अफसरों के अनुसार करीब 15 वर्ष पूर्व हुई एफआईआर में कोर्ट से केस जीतने के बाद 14 हजार लीटर मिट्टी का तेल गोदाम संचालक की सुपुर्दगी में दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एसडीएम ने जांच टीम की रिपोर्ट के उलट तेल को अवैध करार दिया है। एसडीएम के अनुसार स्टॉक रजिस्टर में कोर्ट द्वारा सुपुर्दगी दिए गए तेल की भी एंट्री होनी थी, लेकिन संचालक ने रजिस्टर में दर्ज न करके घपला किया है। एसडीएम सदर अरविंद सिंह (आईएएस) ने बताया कि राशन डीलर अवैध रूप से तेल ले जाने की तैयारी कर रहा था। उधर, जिला आपूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि पकड़ा गया तेल कोर्ट द्वारा सुपुर्दगी में दिया गया है, जिसका ब्यौरा स्टॉक रजिस्टर में रखना अनिवार्य नहीं होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें