जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेला आज
- मेले में शामिल होने को 500 से अधिक युवाओं ने किया है आवेदन
- बेेंगलुरु, आगरा और खुर्जा की कंपनियां लेंगी हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिला रोजगार कार्यालय में बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन होगा। मेले में भागीदारी के लिए 500 से अधिक युवाओं ने आवेदन किया है। इसमें बेंगलुरु, आगरा और खुर्जा की कंपनियां भागीदारी कर रोजगार देंगी।
जिला रोजगार सहायता अधिकारी अजय कृष्ण यादव ने बताया कि जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलवाने के उद्देश्य से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में भागीदारी के लिए अब तक विभाग को 500 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि मेले में अगर किसी युवा ने अपना आनलाइन आवेदन नहीं किया है तो उसे शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने आवेदन करने वाले युवाओं से आह्वान किया है कि वह सुबह 10 बजे अपने सभी दस्तावेज आदि के साथ रोजगार कार्यालय में पहुंच जाएं। इस दौरान विभिन्न कंपनियों के अधिकारी पहुंचकर युवाओं के साक्षात्कार लेकर नौकरी के लिए उनका चयन करेंगे।