फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीघर प्रभारी ने ड्यूटी पर सीयूजी नंबर किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजलीघर प्रभारी ने ड्यूटी पर सीयूजी नंबर किया बंद
विज्ञापन

- एक्सईएन ने आरोपी बिजलीघर प्रभारी को जारी किया नोटिस
- तीन दिन में नोटिस का जबाब देने के दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। पावर कॉरपोरेशन में बिजलीघर प्रभारी अधिकारियों के आदेशों की खुलेआम अवहेलना का मामला सामने आया है। इसी के मद्देनजर जहांगीराबाद क्षेत्र के एक बिजलीघर प्रभारी ने ड्यूटी के दौरान अपना सीयूजी नंबर ही बंद कर दिया। फोन बंद करने की जानकारी मिलते ही एक्सईएन ने बिजलीघर प्रभारी को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर बिजलीघर का दो सितंबर को जहांगीराबाद एक्सईएन ने निरीक्षण किया था। इस दौरान बिजलीघर से जुड़े गांवों के लोगों ने बिजली कटौती को लेकर शिकायत की थी। इस बाबत जब एक्सईएन ने बिजलीघर प्रभारी राजुद्दीन को फोन किया तो उनका सीयूजी नंबर बंद आया। जबकि शासन ने निर्देश जारी किए हैं कि अफसर-कर्मचारी अपना सीयूजी नंबर बंद नहीं करेंगे। नंबर बंद आने पर एक्सईएन ने बिजलीघर प्रभारी को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने के आदेश दिए हैं। साथ ही नोटिस का जवाब न देने पर कार्रवाई की संस्तुति कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की चेतावनी दी है। एसई अजय अग्रवाल ने बताया कि एक्सईएन स्तर से कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें