फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से लोगों को स्वच्छता के लिए जागरुक करेगी पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से लोगों को स्वच्छता के लिए जागरुक करेगी पालिका
विज्ञापन

- जन प्रतिनिधि व व्यापारियों को साथ लेकर चलेगा अभियान
बुलंदशहर। लोगों को स्वच्छता के लिए जागरुक करने के लिए नगर पालिका शहर के गणमान्य लोगों को साथ लेकर सफाई के लिए लोगों को जागरुक करेगी। इसके लिए नगर पालिका अफसरों ने कार्य योजना तैयार कर ली है। आज से योजना के तहत कार्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका की ओर से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। बुधवार से शुरू होने वाले अभियान के तहत पहले दिन व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर नगर के विभिन्न बाजारों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जबकि 10 अगस्त को मोहल्ला लक्ष्मीनगर व प्रीत विहार में जन प्रतिनिधियों के साथ जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। 11 अगस्त को नगर के काला आम चौराहे व राजे बाबू पार्क में स्वच्छता अभियान चलेगा। छात्र-छात्राएं वॉल पेंटिंग बनाकर लोगों को सफाई के लिए जागरुक करेंगी। जबकि 12 अगस्त को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सिविल बार एसोसिएशन तथा 14 अगस्त को नगर की समाज सेवी संस्थाओं, एनजीओ के सहयोग से ऊपरकोट, साठा व बाल्मीकि बस्ती में लोगों को सफाई के लिए जागरुक किया जाएगा। योजना के तहत नगर पालिका अफसरों ने इसकी कार्य योजना तैयार कर ली है। ईओ एके सिंह ने बताया कि बैठक कर कार्य योजना तैयार कर ली गई है। बुधवार से योजना का शुभारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें