फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 32 बुर्जी और 25 बिटौरे जले

विज्ञापन
विज्ञापन
आग से 32 बुर्जी और 25 बिटौरे जले
विज्ञापन

- चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
पहासू। गांव गंगागढ़ में आग से 32 बुर्जी और 25 बिटौरे जल गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से किसानों को करीब 10 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की है। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

गांव गंगागढ़ में स्कूल के पीछे खाली पड़ी पंचायत की जमीन पर ग्रामीणों ने अपने करीब 32 बुर्जी और 25 बिटौरे खड़े किए थे। मंगलवार सुबह अचानक उनमें आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि खुर्जा और डिबाई से फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलानी पड़ी। ट्रैक्टर की मदद से पानी की बोरिंग चालू करके ग्रामीणों ने फायर कर्मियों की मदद की। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। आग में यूनिस, रौनक, अशोक, विजेंद्र, ज्वाला प्रसाद, कन्हैया, जमालुद्दीन, कय्यूम, शाहिद, सुबराती, अलीजान, जान मोहम्मद, बादाम खान आदि के बुर्जी बिटौरे जल गए। पीड़ितों ने बताया कि पशुओं के साल भर के भूस थे, जो जल गए। अब पशुओं को खिलाने का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें