फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सड़क पार कर रही 14 वर्षीय किशोरी की हादसे में मौत

विज्ञापन
खुर्जा एनएच 34 पर रोहिंदा गाँव के निकट हुए सड़क हादसे के बाद जाम लगाते लोग व फसे वाहन - संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। क्षेत्र के मीरपुर गांव के निकट मैदान में लगे मेला देखकर वापस लौट रही 14 वर्षीय किशोरी को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही किशोरी की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाते हुए जाम खुलवाया और उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव रौंहिदा निवासी संजय की 14 वर्षीय पुत्री तमन्ना अपनी मां पुष्पा देवी के साथ मीरपुर गांव के निकट मैदान में लगे मेला को देखने के लिए आई थी। मेले को देखने के बाद दोपहर बाद वह अपनी माता के साथ सड़क पार कर रही थी। मां कुछ आगे चल रही थी और किशोरी पीछे थी। इसी दौरान किसी वाहन ने किशोरी को टक्कर मार दी। हादसे में किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन समेत स्थानीय लोग एकत्र हो गए। उन्होंने फोन करके पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी। वहीं गुस्साए परिजनों ने मेला कमेटी को बुलाने समेत आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया। साथ ही मौके पर हंगामा किया। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। जहां उन्होंने लोगों को समझाया, तो पुलिस से भी लोगों की नोकझोंक हुई। हालांकि बाद में पुलिस ने लोगों को समझाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी और फरार हुए वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें