फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी में एक सीट पर 13 छात्र दावेदार

Wed, 10 Aug 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
काउंसलिंग में पहुंचे छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएवी में बीएससी में एडमिशन के लिए एक सीट पर 13 स्टूडेंटस के आवेदन मिले है। आईपी कॉलेज में सीटें फुल होने के चलते ओपन मेरिट जारी नहीं की जाएगी जबकि डीएवी कॉलेज में आज ओपन मेरिट जारी की जाएगी।
विज्ञापन


डीएवी कॉलेज में बुधवार को बीए में 20 और बीएससी में 12 स्टूडेंटस ने आवेदन किए है। बता कि विश्वविद्यालय के आदेश पर कॉलेज रिक्त सीटों को भरने के लिए ओपन मेरिट जारी कर रहे है। इसके लिए स्टूडेंटस से आवेदन मांगे गए है।

कॉलेज प्राचार्य के अनुसार  डीएवी में बीएससी कक्षा के लिए 18 सीटों पर 247 आवेदन प्राप्त हुए है, जबकि बीए कक्षा के लिए 405 आवेदन मिले है। आईपी कॉलेज में सीटें फुल होने के चलते ओपन मेरिट जारी नहीं की जाएगी जबकि डीएवी कॉलेज में बृहस्पतिवार को ओपन मेरिट जारी की जाएगी।
विज्ञापन


डीएवी कॉलेज के प्राचार्य विकास शर्मा ने बताया कि ओपन मेरिट बृहस्पतिवार को जारी कर दी जाएगी इसके तुरंत  बाद एडमिशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

एमए-एमएससी तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश 16 से
डीएवी पीजी कॉलेज में एमए, एमएससी तृतीय सेमेस्टर के समस्त विषयों में 16 अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जानकारी देते हुए कॉलेज प्राचार्य विकास शर्मा ने बताया कि एमए, एमएमसी तृतीय सेमेस्टर के समस्त विषयों में प्रवेश 16 अगस्त से शुरू होगे। प्रवेश प्रक्रिया 27 अगस्त तक जारी रहेगी।

20 तक जमा करें त्रुटिपूर्ण अंकतालिका
सीसीएसयू  की बीए द्वितीय और तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में आई त्रुटि के समाधान के लिए मुस्लिम गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मणि शर्मा ने छात्राओं से इंटरनेट अंकतालिका 20 अगस्त तक कॉलेज में जमा करने की अपील की है। प्राचार्य के अुनसार विश्वविद्यालय स्तर से परिणाम में आई त्रुटियों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें