फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नौ डग्गामार बस समेत 11 वाहन सीज

विज्ञापन
एआरटीओ प्रवर्तन द्वारा सीज की गई रोडवेज बस के रंग में रंगी डग्गेमार बस। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। रक्षाबंधन त्योहार पर निजी एवं बिना परमिट वाहन यात्रियों को सफर कराते मिले। ऐसे वाहनों पर एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल ने नगर और सिकंदराबाद की सड़कों पर अभियान चला कार्रवाई की। इस दौरान नौ डग्गामार बसें व दो निजी वाहनों को सीज किया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल ने बताया कि शहर की सड़कों से होते हुए दिल्ली-बदायूं मार्ग पर संचालित हो रही बसों की जांच की गई। सदर तहसील के पास संचालित रोडवेज बस अड्डे के पास एक बस बिना दस्तावेज के और चार दूसरे रूट पर संचालित होने पर सीज की गई। इसमें दो रोडवेज बसों के रंग में रंगी हुई थीं। सिकंदराबाद रोडवेज बस अड्डे पर रोडवेज बस के रंग में रंगी हुई दो रोडवेज बस समेत चार डग्गामार व एक ईको एवं एर्टिका वाहन को सीज किया गया। बसें बिना परमिट के संचालित हो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें