फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर खराब गया तो खत्म कर ली जिंदगी: 10वीं के छात्र ने फंदे से लटककर दी जान, बेटे को यादकर बेसुध हो रही मां

Fri, 23 Feb 2024 11:05 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ऊंचागांव/अहार (बुलंदशहर)

सार

हिमांशु की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि हिमांशु पढ़ने में काफी होशियार था। पेपर खराब होने का भरोसा नहीं हो रहा। 
विज्ञापन
छात्रा ने की आत्महत्या - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर स्थित अहार थाना क्षेत्र के गांव रजापुर में कक्षा दसवीं के छात्र ने हिंदी का पेपर खराब होने पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मामले की जानकारी से इनकार कर रही है।

विज्ञापन

थाना अहार क्षेत्र के गांव रजापुर निवासी हिमांशु कुमार (18) जहांगीराबाद के एक सीबीएसई से मान्यता प्राप्त इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। गत 21 फरवरी से हिमांशु की वार्षिक परीक्षा शुरू हुई थीं। हिमांसु का पहला पेपर हिंदी का था। घर से वह पेपर की अच्छे से तैयारी करके गया था लेकिन, जब वह स्कूल से पेपर देकर लौटा तो परेशान था। 

परिजनों ने बताया कि हिमांशु का पेपर खराब गया था। जिससे वह घर आकर गुमसुम रहने लगा और यह बात किसी भी परिजन को नहीं बताई। घर पर वह न खाना ठीक से खा रहा था और न ही किसी से सही से बातें कर रहा था। इस दौरान उसके परिजनों ने उससे इसका कारण भी पूछा लेकिन, उसने किसी को कोई जवाब नहीं दिया। 

गुरुवार शाम करीब चार बजे उसने अपने कमरे के अंदर लगे पंखे से दुपट्टा बांध कर फंदा लगा लिया। उसी दौरान परिवार का एक छोटा बच्चा कमरे में पहुंचा तो उसने शोर मचाया। जिसके बाद परिजनों ने हिमांशु को पंखे से उतारा और जहांगीरबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां, चिकित्सक ने हिमांशु को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही हिमांशु की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन शव को गांव ले गए और देर रात में ही पुलिस को बगैर सूचना दिए ही गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना से गांव में मातम छाया है।
विज्ञापन

बेटे को यादकर बेसुध हो रही मां  
हिमांशु की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि हिमांशु पढ़ने में काफी होशियार था। पेपर खराब होने का भरोसा नहीं हो रहा। यदि हिमांशु का पेपर खराब हो भी गया था तो वह परिजनों को बता देता। कोई उससे कुछ नहीं कहता। मां बेटे का यादकर बार-बार अपने लाल को याद कर बेसुध हो रही थीं। हिमांशु का आगामी 26 फरवरी को अंग्रेजी का पेपर होना था।

मामला संज्ञान में नहीं आया है। थाने पर भी इस बाबत कोई शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी। -रोहित मिश्रा, एसपी देहात।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें