फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की सप्लाई बेहतर बनाएंगे 10 मिनी ट्यूबवेल

Thu, 05 May 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
water - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर की पेयजल आपूर्ति में व्यापक स्तर पर सुधार के लिए 10 मिनी नलकूप लगाए जाएंगे। इसके लिए स्थानों का भी चयन किया गया है। कुछ जगहों पर बोरिंग भी शुरू हो गई हैं। इस कार्य के लिए पालिका 25 लाख रुपये खर्च करेगी।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में 10 हॉर्सपावर के यह मिनी नलकूप उपरकोट, टनटान, आरके पुरम, भूड़ आदि क्षेत्रों में लगाए जाएंगे। इसके लिए स्थान का चयन किया जा चुका है। वहीं जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने सभी पालिका अफसरों को भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल आपूर्ति के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

डीएम ने सभी ट्यूबवेलों को चालू कराने के निर्देश देते हुए जल निगम और जल संस्थान के अफसरों को समीक्षा के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने सभी पेयजल संयत्रों, ट्य्बवेलों और वाटर वर्क्स के लिए निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा है कि भीषण गर्मी में लोगों को पानी की किल्लत नहीं होनी चाहिए। लापरवाही बरतने वाले अफसरों को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें