एक तरफ जहां लोग 100, 50, 20, 10 रुपये के नोट संभालकर घर में रख रहे हैं, तो वहीं घर में रखे 10 के नोट के 10 हजार रुपये लेकर एक पूर्व फौजी बैंक पहुंचा। पूर्व फौजी ने 10 रुपये की 10 गड्डियों को बैंक में जरूरतमंदों के लिए जमा कराया। पूर्व फौजी की मानवता की पहल का बैंक मैनेजर ने स्वागत किया।
500-1000 के नोट बंद होने के बाद 100, 50, 20, 10 रुपये की मांग में उछाल आ गया है। लोग छोटे नोटों को घर में संभालकर रख रहे हैं। इससे जरूरतमंदों को समय से पैसे नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे जरूरतमंदों की मदद के लिए पूर्व फौजी ब्रजपाल सिंह ने अपने घर में रखे इन नोटों को बैंक में जमा करा दिए।
उन्होंने बैंक के बाहर कतार में लगे लोगों से अपील की, सिर्फ जरूरतमंद ही लाइन में लगे। जिन्हें जरूरत नहीं है, वह बाद में पैसा लें। बैंक प्रबंधक वेदराम सिंह ने पूर्व फौजी की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि लोगों को देश निर्माण में आगे आना चाहिए।