फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के लिए बजट में एलान: काशी को दो हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की सौगात, 75 जिले में एक-एक गर्ल्स हॉस्टल; बड़े एलान

Sun, 01 Feb 2026 02:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

Budget for Uttar Pradesh 2026: केंद्र सरकार के बजट- 2026 में यूपी को कई सौगातें मिली हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वाराणसी में पानी के जहाजों की मरम्मत के लिए पोर्ट बनाने का ऐलान किया। इसके अलावा, प्रदेश को 1,500 किमी के 2 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर मिले हैं।
विज्ञापन
budget 2026 India for UP - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट भाषण की शुरुआत करते हुए कहा, 'माघ पूर्णिमा और गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर मैं यह बजट पेश कर रही हूं। बीते 12 साल के दौरान अनिश्चितताओं के बावजूद हमने स्थिर अर्थव्यवस्था को बनाए रखा है। हमने दूरगामी ढांचागत सुधार किए हैं। आत्मनिर्भरता को प्रमुख उद्देश्य बनाए रखा है। आयात पर निर्भरता को घटाया है। हमने सुनिश्चित किया है कि नागरिकों को इसका लाभ मिले, कृषि उत्पादकता बढ़े और परिवारों की क्रय शक्ति बढ़े। इन उपायों की वजहों से सात फीसदी की विकास दर हासिल हुई है। इससे गरीबी उन्मूलन और लोगों के जीवन में सुधार हासिल हो सका है।'
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने कहा- हम ऐसी बाहरी परिस्थिति का सामना कर रहे हैं जहां व्यापार और बहुपक्षवाद खतरे में है। नई प्रौद्योगिकी उत्पादन प्रणालियों को बदल रही है। भारत विकसित भारत की ओर विश्वास से भरे कदम उठाता रहेगा। भारत को वैश्विक बाजारों से एकीकृत होकर अधिक से अधिक निर्यात करना होगा। विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में लोगों का साथ खड़े रहने के लिए आभार। हमारा लक्ष्य विकास का लाभ सभी वंचित वर्गों और महिलाओं तक सुनिश्चित करना है।

इस दौरान वित्त मंत्री ने बड़ा एलान किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान कहा किश में छह हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इसमें मुंबई पुणे, पुणे हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद चेन्नई, चेन्नई बंगलूरू, दिल्ली वाराणसी और वाराणसी सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर शामिल है।
विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "पर्यावरण के लिहाज़ से टिकाऊ पैसेंजर सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए, हम शहरों के बीच ग्रोथ कनेक्टर के तौर पर 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाएंगे। मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, चेन्नई से बेंगलुरु, दिल्ली से वाराणसी, वाराणसी से सिलीगुड़ी।

पहला कॉरिडोर
दिल्ली से वाराणसी के बीच होगा।
दूसरा कॉरिडोर
वाराणसी से सिलीगुड़ी के बीच बनेगा। 
 
Trending Videos

पांच वर्ष में 20 नए जल मार्ग शुरू होंगे- वित्त मंत्री
अपने बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने बताया कि पांच वर्ष में 20 नए जल मार्ग शुरू होंगे। वाराणसी और पटना में जहाज मरम्मत सुविधा स्थापित होगी। समुद्री विमान वीजीएफ योजना की शुरुआत होगी।

 

जिला अस्पतालों की क्षमता 50 प्रतिशत बढ़ाई जाएगी। सभी जिलों में इमरजेंसी और ट्रामा सेंटर खुलेंगे।
प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक-एक गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा। 
5 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर को 12.2 लाख करोड़ से डेवलप किया जाएगा। 
इस कैटेगरी में लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर समेत 25 शहर आएंगे। छोटे तीर्थ स्थलों को भी विकसित किया जाएगा।
केंद्र ने सेमीकंडक्टर 2.0 की शुरुआत की है। नोएडा में सेमीकंडक्टर पार्क बन रहा है। प्रदेश को इसका फायदा होगा। एक्सपर्ट का कहना है कि नोएडा में हजारों रोजगार के अवसर विकसित होंगे।

सारनाथ और हस्तिनापुर के धार्मिक स्थलों को विकसित किया जाएगा

पर्यटन विकास (बौद्ध और सांस्कृतिक साइट्स)
सारनाथ (वाराणसी के पास) और हस्तिनापुर (मेरठ के पास) को प्रमुख सांस्कृतिक/धार्मिक स्थलों के रूप में विकसित करने का ऐलान किया गया है। सारनाथ में बौद्ध विरासत पर फोकस किया जाएगा, जो पहले से ही बजट में शामिल था। देश में कुल 15 सांस्कृतिक साइट्स और इको-टूरिज्म पर जोर दिया जाएगा, जिससे यूपी के कई जिलों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

महाभारत काल की राजधानी का पुनर्जागरण

महाभारत काल की पांडवों की राजधानी के रूप में विख्यात हस्तिनापुर, अपने गौरवशाली अतीत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए लंबे समय से प्रयासरत था। बजट में की गई इस घोषणा से न केवल यहां की बहुमूल्य ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण को बल मिलेगा, बल्कि यह क्षेत्र पर्यटन के नए द्वार भी खोलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि उत्खनन स्थलों को सार्वजनिक रूप से सुलभ कराने से आम नागरिक भारतीय सभ्यता की जड़ों को और गहराई से समझ सकेंगे।

यूपी को क्या मिला
लखनऊ में एआई सिटी विकसित करने के लिए मदद
वाराणसी में एकीकृत लॉजिस्टिक हब का निर्माण
ग्रामीण महिलाओं के लिए सी मार्ट
यूपी के सभी जिलों में इमरजेंसी, ट्रॉमा सेंटर का निर्माण
यूपी के सभी जिलों में गर्ल्स हॉस्टल बनेंगे।

बजट में नए भारत और विकसित भारत की संकल्पना की दृष्टि स्पष्ट: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट 2026 कहा, "आशा और आकांक्षाओं का प्रतीक ये बजट है जिसमें नए भारत और विकसित भारत की संकल्पना की दृष्टि स्पष्ट दिखाई देती है...आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र पर जोर देना, महिलाओं के लिए हर जनपद में छात्रावास के निर्माण की व्यवस्था, नौजवानों के लिए हर क्षेत्र में अवसर के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्र में रिफॉर्म का बजट पेश किया गया है। भारत की अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए ये बजट मददगार साबित होगा।"
विज्ञापन

सपने दिखाने वाले बजट है: अखिलेश यादव

केंद्रीय बजट 2026 पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "ये गरीब किसान और गांव में रहने वाले लोगों के समझ से बाहर बजट है। ये बजट गरीब का पेट नहीं भर सकती है। नौकरी रोजगार दिए नहीं... सपने दिखाने वाले बजट है।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें