फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष के खिलाफ सियासत शुरू

Tue, 23 May 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के एक सदस्य ने बुलाई बैठक, कई सदस्यों ने लिया भाग, अविश्वास प्रस्ताव की बात उठी
विज्ञापन

सूबे की सत्ता बदलते ही सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा के खिलाफ कुछ सदस्यों की ओर से स्वर मुखर हो गए हैं। सोमवार को शहर के एक होटल में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य धीरज सक्सेना की ओर से बुलाई गई बैठक में जुटे करीब दो दर्जन सदस्यों ने अध्यक्ष पर कार्यों में मनमानी करने और टेंडर निकालने में अनियमितताओं के आरोप लगाए। कुछ सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग भी उठाई। हालांकि बैठक में इस पर सहमति नहीं हो सकी लेकिन जिस तरह से एकाएक सदस्यों की बैठक बुलाई गई है, उससे जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर सियासी घमासान की सुगबुगाहट होने लगी है। हालांकि भाजपा ने फिलहाल अपनी ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाने जैसी किसी भी रणनीति से इंकार किया है। वहीं, सपा का कहना है कि उनकी अध्यक्ष मजबूत हैं और उनको पर्याप्त सदस्यों का समर्थन हासिल है, जरूरत पड़ने पर फिर इसको साबित कर दिया जाएगा।
शहर के एक होटल में सोमवार को दोपहर बुलाई गई बैठक सिसैया गुंसाई से बीजेपी के जिला पंचायत सदस्य धीरज सक्सेना की अध्यक्षता में हुई। धीरज की ओर से 51 में से 35 सदस्यों के बैठक में आने और अविश्वास प्रस्ताव पर सहमति का दावा किया। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष की ओर से पूरी तरह से कार्यों में मनमानी की जा रही है ओर डेढ़ साल के कार्यकाल में एक भी सदस्य को विकास कार्य के लिए बजट नहीं दिया गया। इससे कार्य प्रभावित हो रहे हैं और सदस्य अपने वार्ड क्षेत्र में कार्य नहीं करा पा रहे हैं। बैठक में सदस्य इरफान, प्रभाशंकर शर्मा, उमेश सोलंकी, विनीता देवी, प्रदीप कुमार, सर्वेश कुमारी, अनुराधा, विजेंद्र सिंह, सुखदेवी, कुलदीप आदि सदस्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन

--
 जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यों में पूरी तरह से मनमानी और पक्षपात कर रही हैं। वह नहीं चाहती कि सदस्य अपने वार्ड क्षेत्र में कार्य कराएं इसलिए उनको पैसा भी नहीं दिया जा रहा है। अब जिंप अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे।
-धीरज सक्सेना, सदस्य भाजपा
-------
मुझे अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने जैसी किसी तैयारी की कोई जानकारी नहीं है। जहां तक कार्यों में मनमानी का आरोप है तो विरोधी ऐसे आरोप लगाते रहते हैं। हमारी ओर से जिला पंचायत के जरिए काफी काम कराए गए हैं और कार्य चल भी रहे हैं।
-मधु चंद्रा, अध्यक्ष जिला पंचायत
--------
भाजपा का फिलहाल जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का कोई इरादा नहीं है। न ही पार्टी हाईकमान से ऐसे कोई निर्देश मिले हैं। किन सदस्यों ने मीटिंग की है, मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। आगे क्या होना है, यह पार्टी के निर्देश पर तय होगा।
विज्ञापन

-बीएल वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा
------
जिला पंचायत में सपा मजबूत है। अध्यक्ष बेहतर काम कर रही हैं। उनको पर्याप्त सदस्यों का समर्थन है। अगर कोई अविश्वास प्रस्ताव लाने की साजिश करेगा तो उसको जवाब देने में सपा पूरी तरह से सक्षम है, जो लोग ऐसी तैयारी कर रहे हैं, वह मुंह की खाएंगे।
-आशीष यादव, जिलाध्यक्ष सपा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें