फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 करोड़ के विकास कार्यों की रखी नींव

Mon, 19 Jan 2015 09:55 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद में शहर में 51 विकास कार्यों की फेहरिस्त पेश करते हुए शहर विधायक आबिद रजा ने इतने ही शिलापटों को शिलान्यास किया। कहा कि 10 करोड़ के विकास कार्यों का पहला चरण शुरू हो गया है। दूसरे चरण में भी इतने की काम होंगे। उन्होंने शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के प्रयास जारी रखने का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन


शहर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की सेवा बेहतर तरीके से कर विकास में सबसे आगे आ चुकी है। शहर में नाले-नालियां, सड़कें, स्ट्रीट लाइटें और पानी की सुविधाओं में बेहतरी होगी। इस मौके पर प्रशासक/एडीएम अशोक कुमार श्रीवास्तव और ईओ ललितेश सक्सेना ने भी नगर के विकास को किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

सफाई और स्ट्रीट लाइट की बेहतरी को किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। जलकल अभियंता अनूप मिश्र समेत पालिका स्टाफ का सहयोग रहा।

नगर पालिका परिसर में हुए कार्यक्रम में नजीम अहमद, सुमित कुमार, शमशाद, मोहम्मद सलीम, शोहराब हुसैन, असलम, अशफाक, अशोक गुप्ता, अमर सिंह, पूरन सिंह, दीपमाला विद्यार्थी समेत सभासद उपस्थित रहे। संचालन पालिका लिपिक उपेंद्र उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें