बिजली चोरी चेकिंग अभियान में पहली बार बड़ी कार्रवाई करते हुए जरीफनगर
थाना क्षेत्र के गांव हुल्काबाद में 26 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
गई। अन्य टीमों ने भी 159 कनेक्शन चेक किए हैं और 8.20 लाख की वसूली की।
चेकिंग
अभियान के तहत जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव हुल्काबाद में 26 लोगों के
खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। यहां बता दें कि सत्ता पक्ष के
विधायक के इस गांव में गत दिवस उपभोक्ताओं ने बिजली टीम को खदेड़ दिया था।
इस बार चेकिंग के दौरान हुल्काबाद में जमुना सिंह, ओमप्रकाश, महेश, कृपाल,
रनवीर, मुलायम, मूलचंद्र, कालीचरन, विजयपाल, देवेश, विजय पाल, हरेंद्र
सिंह, सत्यपाल, संजय, ओमपाल, जय प्रकाश, राम खिलाड़ी, देवेंद्र, छिबऊ,
कालीचरन, कुठारपाल, पप्पू, राजेंद्र, कुरू, उदयवीर और करन को नामजद किया
गया है।
गांव में एसडीओ वीके आर्य, जेई नेम कुमार वाजपेई, सनि कुमार, लाइन
स्टाफ के वीरपाल, लालमन, मुकेश के साथ एसआई अशोक कुमार ने छापामारी की थी।