फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जयपुर से किशोरी को लाने वाला युवक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां। क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को ग्रामीणों ने खेतों की घेराबंदी कर जयपुर से लाई गई 16 वर्षीय किशोरी और उसे लाने के आरोपी युवक को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस ने किशोरी को अपनी सुरक्षा में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जानकारी जयपुर पुलिस को दी और संबंधित पुलिस के आने की प्रतीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी युवक जयपुर में काम करता था। आरोप है कि 22 सितंबर को वह जयपुर से किशोरी को बहलाकर अपने साथ ले आया। किशोरी की मां ने इस संबंध में थाना खोराबिसल जयपुर पश्चिम राजस्थान में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद जयपुर पुलिस किशोरी की तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि युवक किशोरी को अपनी रिश्तेदारी में घुमाने के बाद गांव ले आया और खेतों में छिपाकर रखा था। युवक का चचेरा भाई भी जयपुर में उसके साथ काम करता था।
जयपुर पुलिस ने उसके चचेरे को हिरासत में लिया था। इसकी जानकारी मिलने पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। इसके बाद खेतों की घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि किशोरी को पुलिस की सुरक्षा में वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। युवक पुलिस हिरासत में है। मामले की जानकारी जयपुर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें