वजीरगंज। कस्बा के एक फार्म हाउस में आयोजित क्षत्रिय युवा सम्मेलन में मुख्य वक्ता एडवोकेट हरिप्रताप सिंह राठौर ने कहा कि क्षत्रिय युवा समाज में फैली नशे की कुरीतियों से अपने को दूर रखें और समाज को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।
मुख्य अतिथि संभल से आए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. संदीप चौहान ने सम्मेलन का शुभारंभ भगवान राम और महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष पुष्पार्पण कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि क्षत्रिय समाज के युवाओं को अपने समाज के उत्थान के लिए आगे आना होगा। युवाओं के कंधों पर समाज के उत्थान की जिम्मेदारी निहित है।
बरेली क्षत्रिय महासभा के रवि प्रताप सिंह ने कहा कि किसी भी समाज के उत्थान के लिए उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत होनी चाहिए। करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुमित कुमार देवा ने कहा कि क्षत्रिय समाज की परेशानियों को दूर करने के लिए समाज के युवाओं को राजनीतिक तथा सामाजिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनानी जरूरी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला सहकारी बैक के डायरेक्टर ठा. अजयपाल सिंह बिट्टन पहलवान ने सभी का आभार जताया। सम्मेलन को विपिन सिंह, सुमित राघव, देवेंद्र सिंह, बुद्ध पाल सिंह ने भी संबोधित किया। संयोजन विपिन सिंह राठौर, सुमित राघव, अर्जुन सिंह गौर, विजय सिंह, प्रद्युम्न सिंह, धीरेश सिंह, सुमित सिंह, राहुल सिंह ने किया। सभी अतिथियों को माला पहनाकर अंगवस्त्र प्रदान किए। संचालन ठा. वेदपाल सिंह ने किया। इस मौके पर हरिओम सिंह, प्रधान कैलाश गौर, पुनीत ठाकुर, दीपक राघव, रिद्धि प्रताप सिंह, सूर्या सिंह आदि मौजूद रहे।