फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गाय हांककर ले जा रहे दो को पकड़कर पीटा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के लावेला चौक के पास गाय चोरी के शक में लोगों ने दो युवकों को पीट दिया। गाय स्वामी भी वहां आ गया। उसने गाय चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों युवकों को चौकी ले गई। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार की देर शाम को लावेला चौक पर जमकर हंगामा हो गया। मामला था कि गालियों ने घूमने वाली एक गाय को दो युवक चोरी कर ले जा रहे थे। पीछे से गाय का स्वामी भी तलाश करता हुआ आ गया। उसने शोर मचा दिया कि दोनों उसकी गाय चोरी कर ले जा रहे हैं। इतना सुनकर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों युवकों को पीट दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया और दोनों काे चौकी ले गए। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें