फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को डिजिटल प्लेटफाॅर्म से सतर्क रहने की है जरूरत : एसपी

विज्ञापन
बिसौली में हुई पुलिस की पाठशाला में बच्चों के साथ पुलिस व स्कूल का स्टाफ मौजूद। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। युवाओं को डिजिटल सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म से बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। यह बातें बिसौली के भटपुरा स्थित एचडीबी पब्लिक स्कूल में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसपी देहात हृदेश कठेरिया ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोबाइल का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए। अगर किसी छात्रा को सोशल मीडिया के माध्यम से कोई परेशान करता है तो वह इस बात को छिपाएं नहीं, बल्कि परिवार के लोगों से साझा करे, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। एसपी देहात ने कहा कि किसी लालच में आकर अपने खाते का नंबर व ओटीपी शेयर न करें।
सीओ सुनील कुमार सिंह ने हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता, त्वरित सहायता की प्रक्रिया और अपराध की रोकथाम में आमजन की भागीदारी पर प्रभावी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने छात्रों को उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि जागरूकता ही बचाव है। इंस्पेक्टर हरेन्द्र सिंह ने पुलिस की कार्यप्रणाली, आपातकालीन परिस्थितियों में उठाए जाने वाले कदम और शिकायत दर्ज कराने की पूरी प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाया। महिला सुरक्षा पर विशेष सत्र में महिला एसआई पूजा ने छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए और 112 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन उपप्रधानाचार्य शारदा बजेजा, अंत में विद्यालय के निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय व प्रधानाचार्य मीनू बत्रा ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कांस्टेबल आशीष कुमार, सविता, पारुल, रचुल, सुजीत, एसपी सिंह, निशांत, प्रशांत, अनमोल आदि शिक्षक गण मौजूद रहे।

बिसौली में हुई पुलिस की पाठशाला में बच्चों के साथ पुलिस व स्कूल का स्टाफ मौजूद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें