फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पिलर निर्माण के लिए खोदे गड्ढे में गिरा युवक, दोनों पैरों में आई चोट

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के गड्ढे से युवक को बाहर निकालते पुलिस कर्मी। स्रोत: विडियो ग्रैव
विज्ञापन
उझानी। रेलवे स्टेशन परिसर के पास पिलर निर्माण की खोदाई करके छोड़े गए गड्ढे में गिरकर युवक घायल हाे गया। गड्ढे में बारिश का पानी भरा था। हादसे में युवक के दोनों पैरों में चोट आई है। उसके शोर मचाने पर लोग एकत्र हुए। सूचना पर पहुंचे पीआरवी के पुलिस कर्मियों ने गड्ढे में सीढ़ी लगाकर उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन

हादसा सोमवार रात करीब आठ बजे हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव अढ़ौली निवासी पप्पू साहू (40) बाजार करके घर लौटने के लिए जैसे ही रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुुंचे, बारिश के दौरान मिट्टी पर उनका पैर पड़ते ही फिसल गया। वह पानी भरे गहरे गड्ढे में गिर गया। पप्पू के शोर मचाने पर जुटे लोगों ने पहले तो खुद ही उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, नाकाम होने पर उन्होंने फोन करके पीआरवी को बुला लिया। पुलिस कर्मियों ने सीढ़ी डालकर पप्पू को बाहर निकाला।
हादसे में पप्पू के दोनों पैरों में चोट आई है। उनका निजी क्लीनिक पर प्राथमिक उपचार कराया गया। चश्मदीद राजेंद्र ने बताया कि गड्ढा काफी गहरा था। इसे रेलवे कर्मियों ने पिलर निर्माण के लिए खोदकर छोड़ दिया था। गड्ढे के आसपास कोई सुरक्षा घेरा भी नहीं बनाया गया था।
विज्ञापन

स्टेशन के वाणिज्य अधीक्षक केपी सिंह ने बताया कि स्टेशन परिसर के नजदीक ही अंडरपास निर्माण के लिए भी खोदाई की गई है। पास में पिलर भी लगाया जाना है, कार्यदायी संस्था के मजदूरों ने गड्ढा खोदा था। बारिश के वजह से निर्माण कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। जल्द इसे ठीक कराएंगे।






हादसे के बाद जागे रेलवे कर्मी, गड्ढे पर रखवाया लोहे का जाल



उझानी। स्टेशन परिसर से सटे इलाके में गहरे गड्ढे में पप्पू साहू के गिरने के बाद मंगलवार सुबह रेलवे के कर्मचारी हरकत में आ गए। वाणिज्य अधीक्षक केपी सिंह ने कार्यदायी संस्था के मजदूरों से भी बात की। इसके बाद भंडारगृह से लोहे का जाल मंगवाकर गड्ढे के ऊपर रखवा दिया गया। इलाके के लोगों का कहना है कि रेल कर्मी जाल रखवाने की जरूरत पहले ही महसूस कर लेते तो पप्पू की जान पर जोखिम नहीं आता। संवाद

रेलवे स्टेशन के गड्ढे से युवक को बाहर निकालते पुलिस कर्मी। स्रोत: विडियो ग्रैव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें