फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या से पहले कहा: 15 लाख ले लिए पर पत्नी को नहीं भेजा, महिलाओं के लिए तमाम कानून, युवाओं की कौन मदद करेगा

Mon, 20 Jun 2022 08:07 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

आत्महत्या से पहले बनाए गए एक वीडियो में युवक कह रहा है मेरे मां-बाप बहुत सीधे हैं। उनकी समाज में इज्जत है लेकिन मेरे ससुराल वालों ने उन्हें बदनाम करने का काम किया है। वह यह सब सह नहीं पाएगा। इससे आत्महत्या करने जा रहा है। मेरा सरकार से निवेदन है कि इसमें ससुराल के सभी लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। मैंने जो रुपये दिए हैं, उन्हें वापस करवाकर मेरे माता-पिता को दिलवाए जाएं।
विज्ञापन
हरिओम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाले युवक के सुसाइड नोट के अलावा अब तीन वीडियो भी सामने आए हैं। रेलवे ट्रैक पर ही बैठकर बनाए गए इन तीनों वीडियो में अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी, सास-ससुर आदि को ठहराया है। युवक वीडियो में कह रहा है कि उसके ससुराल वाले शादी से पहले और शादी के बाद भी परेशान करते रहे। उससे पंद्रह लाख रुपये ले लिए लेकिन उसकी पत्नी को नहीं भेजा। इससे वह आत्महत्या करने जा रहा है। युवक के पिता ने उसकी पत्नी और सास-ससुर समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


घटना 17 जून की है। उस दिन कस्बा उसहैत निवासी हरिओम पुत्र महावीर सिंह ने बिनावर थाना क्षेत्र के मलगांव रेलवे फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। मौके पर उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला था। उसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी, तो वहीं परिवार वालों ने पोस्टमार्टम के बाद उसके शव का अंतिम संस्कार किया था। घटना वाले दिन रेलवे लाइन किनारे उसकी बाइक खड़ी मिली थी लेकिन उस वक्त बाइक की तलाशी नहीं ली गई थी।
 

रविवार को परिवार वालों ने जब उसकी बाइक देखी तो उसके बैग में हरिओम का मोबाइल पड़ा मिला। उसके मोबाइल में तीन वीडियो मिले। उनमें युवक यह कह रहा है कि वह मरने जा रहा है। इसकी वजह भी बहुत बड़ी है। उसके सास-ससुर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। उसके परिवार वालों को धमका रहे हैं। हमने पत्नी सुमन को राजी खु्शी से विदा किया था लेकिन ससुराल वालों ने उसे दोबारा नहीं भेजा। वह कई बार उसे बुलाने गया लेकिन ससुराल वाले नहीं माने। उसे धमकी दी गई कि उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा देंगे। पूरे परिवार को जेल भेजवा देंगे। उन्होंने पंद्रह लाख रुपये मांगे, मैंने लोगों से कर्ज लेकर रुपये दिए। इसके बावजूद उन्होंने पत्नी को नहीं भेजा।

 

युवक के वीडियो और सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने हरिओम के पिता महावीर सिंह की तहरीर पर उसके ससुर चरन सिंह, सास अनीता, पत्नी सुमन और साले यश के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

सारे कानून महिलाओं को, पीड़ित युवाओं की कौन मदद करेगा
आत्महत्या से पूर्व हरिओम ने एक वीडियो में महिलाओं के लिए बनाए गए कानून पर सवाल उठाए हैं। युवक ने कहा है कि सरकार ने महिलाओं के लिए तमाम कानून बनाए हैं। चाहें दहेज उत्पीड़न का मामला हो या फिर अन्य मामले, लेकिन उनसे ज्यादा युवा पीड़ित हैं। युवाओं का भी झूठे मामले दर्ज करवाकर उत्पीड़न किया जा रहा है। युवक आत्महत्या कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को कानून में सुधार लाना चाहिए। जो दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें