फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खनन के विरोध में युवक को पीटा, मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव आमगांव में अवैध खनन करने के विरोध में आरोपियों ने एक युवक के साथ मारपीट की। वीडियो बनाने पर उसका मोबाइल छीन लिया। युवक के चाचा ने आरोपियों के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आमगांव निवासी सुभाष सिंह ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि गांव में उनका तालाब है। तालाब के किनारे से गांव नगला शर्की के कुछ लोग रात में चोरी छिपे जेसीबी की मदद से मिट्टी की खोदाई करते हैं। इसकी भनक जब उनके भतीजे विकास को लगी तो वह शुक्रवार तड़के वहां पहुंचा।
उस दौरान करीब दस लोग जेसीबी से अवैध रूप से खनन कर रहे थे। भतीजे ने आरोपियों की वीडियो बना ली। पता चलते ही आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। उसने डायल 112 को सूचना देने की कोशिश की। इस पर आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन दिया। किसी तरह भतीजा घर पहुंचा। जहां उसने घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें