बदायूं। ब्लॉक संसाधन केंद्र सलारपुर में समग्र शिक्षा अभियान और समेकित शिक्षा के तहत तहसील स्तरीय दिव्यांग बाल क्रीड़ा व अन्य प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिताओं में दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शुभारंभ प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने किया।
दिव्यांग प्रतियोगिताओं में उझानी, जगत, कादरचौक और सालारपुर के प्राथमिक, जूनियर के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। 25 मीटर दौड़ में प्राथमिक के राज प्रथम, जुबैर द्वितीय और जाहिद तृतीय स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक 100 मीटर दौड़ में फूल बानो पहले, आरुषि दूसरे और कुमकुम तीसरे स्थान पर रहीं। 25 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में निर्दोष प्रथम, शिखा द्वितीय, शिफा तृतीय स्थान पर रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में मनतशा ने प्रथम, शिवा ने दूसरा और गुलशन शिफा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सुलेख प्रतियोगिता में विनय प्रथम, गुलशन द्वितीय, दीपक तृतीय स्थान पर रहे। कुर्सी दौड़ में रिंकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। व्यवस्था देख रहे राष्ट्रीय विशेष शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर दुष्यंत सिंह, विपिन, संदीप वर्मा, निशा सिंह, मयंक राठौर, वीरेश पटेल, समेकित शिक्षा के विशेष प्रशिक्षक राजेश मौर्य, दिव्या उपाध्याय, सरिता देवी, सुरेश कुमार मिश्रा आदि रहे।