फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं की मानसी और सहसवान के हिमांशु का प्रदेश स्तरीय भारोत्तोलन टीम में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। जिले के दो होनहार खिलाड़ी जल्द ही पंजाब के पटियाला में होने वाली भारोत्तोलन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। शहर की मानसी चामुंडा और सहसवान निवासी हिमांशु माहेश्वरी ने तीन दिन पहले बागपत में आयोजित सेलेक्शन ट्रॉयल में अपना शानदार प्रदर्शन किया था, जिसकी बदौलत उन्हें प्रदेश की भारोत्तोलन टीम में स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खेलने के लिए प्रदेश टीम का हिस्सा बने हिमांशु माहेश्वरी और मानसी चामुंडा का भारोत्तोलन में पहले भी अच्छा प्रदर्शन रहा है। 25 जुलाई को बागपत में प्रदेश की टीम के चयन के लिए हुए ट्रॉयल में मानसी ने सब जूनियर बालिकाओं के 40 किलोग्राम भार वर्ग में स्नैच से 46 किलोग्राम वजन उठाया, वहीं क्लीन जर्क से 48 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान पाया था। मानसी बदायूं के राजाराम इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। उन्होंने कोच राजीव कुमार के सानिध्य में ट्रेनिंग ली।
सहसवान निवासी प्रमोद इंटर कॉलेज के छात्र हिमांशु माहेश्वरी ने सब जूनियर बालक वर्ग में स्नैच से 90 किलोग्राम और क्लीन जर्क श्रेणी में 110 किलोग्राम वजन उठाकर अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। हिमांशु ने भारोत्तोलन के गुर अनूप कुमार सिंह से सीखे हैं।
विज्ञापन

जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव प्रकाश बाबू शर्मा ने बताया कि हिमांशु और मानसी का प्रदेश टीम में चयन हो गया है। दोनों 13 अगस्त को पंजाब के पटियाला में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। संघ के जिलाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्रा ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना की है।
मानसी चामुंडा और हिमांशु माहेश्वरी दोनों ही हनुमान व्यायामशाला का हिस्सा रहे हैं। दोनों प्रतिभावान हैं। जिला स्तर से दोनों के नाम बागपत ट्रॉयल के लिए भेजे गए थे। प्रदेश की टीम में चयन होने के बाद दोनों से राष्ट्रीय स्तर पर चमकने की पूरी उम्मीद है।- डॉ. प्रकाशबाबू शर्मा, सचिव, जिला भोरोत्तोलन संघ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें