पुवायां। बहन की शादी में परिजनों और रिश्तेदारों के साथ खुशियां मना रही छोटी बहन की सिरदर्द की शिकायत के कुछ ही देर बाद मौत हो गई। इससे बड़ी बहन की निकाह की खुशियां मातम में बदल गईं।
पुवायां के मोहल्ला गढ़ी निवासी सलीम की पुत्री सना बानो का बृहस्पतिवार को निकाह तय था। रिश्तेदार भी सलीम के घर आ चुके थे। बुधवार रात लगभग 12 बजे सलीम की छोटी पुत्री अनम बानो ने परिजनों को बताया कि उसके सिर में तेज दर्द हो रहा है। परिजन अनम को निजी डाॅक्टर के यहां ले गए।
डॉक्टर के दवा देने के बाद अनम को घर लाया गया, लेकिन रात एक बजे अनम ने दम तोड़ दिया। अनम की मौत से मां हाजिरा बेगम, पिता सलीम, बहन सना, ताऊ नईम खां सहित सभी परिजन और रिश्तेदार बिलख उठे। पड़ोस के लोग भी सलीम के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
अनम की मौत की सूचना बहन सना के मंगेतर सहित होने वाली ससुराल के लोगों को भी दी गई तो वहां भी लोग दुखी हो गए। बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे अनम का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके बाद बेहद कम संख्या में पहुंचे बरातियों के बीच निकाह की रस्म अदा की गई।