दातागंज। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बखतपुर निवासी सनहा पुत्री इरशाद की सड़क हादसे में शुक्रवार की रात मौत हो गई थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सनहा अपने तहेरे भाई आस मोहम्मद के साथ बाइक से कहीं जा रही थी। पापड़ और डहरपुर के पास एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में सनहा गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। परिजन पहले उन्हें बदायूं, फिर बरेली और बाद में दिल्ली इलाज के लिए ले गए।
शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दिल्ली के अस्पताल में ही पोस्टमॉर्टम कराया गया, लेकिन पुलिस रिपोर्ट न होने से परिजनों को शव नहीं दिया गया। इसके बाद परिजनों ने दातागंज थाने आकर केस दर्ज कराया। थाने से रिपोर्ट की कॉपी लेकर दिल्ली पहुंचे और शव लेकर आए। रविवार को शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि हादसे में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कराई जा रही है। संवाद