फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गांव फरीदापुर सानी में श्मशान के पास पेड़ से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव फरीदापुर सानी निवासी अजमेंद्र (40) का शव रविवार सुबह गांव के बाहर श्मशान भूमि के पास पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

गांव फरीदापुर सानी निवासी पिता रोशन लाल ने कहा कि अजमेंद्र शनिवार शाम तीन बजे घर से किसी काम से निकला था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कहीं कोई पता नहीं चला।
पिता ने बताया कि अजमेंद्र शराब पीने का आदी था। इसलिए रविवार की सुबह वह डंडा लेकर उसकी तलाश में शराब बिकने वाले अड्डों पर निकल गए, लेकिन वह वहां भी नहीं मिला। लौटते समय गांव के बाहर श्मशान भूमि के पास पहुंचे तो उसका शव पेड़ से लटकता दिखा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अजमेंद्र की शादी हो चुकी है और उसके एक बेटा और बेटी है। उसकी पत्नी अजमेंद्र के शराब पीने से परेशान होकर अपने मायके में रहती है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर कार्रवाई की है। अभी इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

घर से लापता युवक का 20 घंटे बाद मिला शव



- सुबह में परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट



संवाद न्यूज एजेंसी



इस्लामनगर/फैजगंज बेहटा। थाना क्षेत्र के पाठक बेहटा निवासी विनय का शव घर से लापता होने के करीब 20 घंटे बाद फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के आसफपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई, उसके दो घंटे बाद ही शव मिलने की सूचना आ गई।



परिजनों के अनुसार, विनय शनिवार दोपहर को घर से लापता हो गए थे। परिजन लगातार उनके फोन पर कॉल करते रहे, लेकिन वह बंद मिला।देर रात तक जब कुछ पता नहीं चला तो अगले दिन सुबह थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी गई। रविवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की।



इसके कुछ ही देर बाद जिले के ही फैजगंज बेहटा थाने से परिजनों के पास फोन आया। पुलिस ने बताया कि विनय सीएचसी आसफपुर पर है, जिसे डायल 112 लेकर आई है। सूचना पर परिजन आसफपुर पहुंचे और एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



थाना पुलिस ने दरोगा जगबीर सिंह को भेजकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई। मृतक के तहेरे भाई अतुल पाठक ने बताया कि विनय ने इंजीनियरिंग की थी और नोएडा में नौकरी करता था। करीब सात माह पूर्व उसकी शादी संभल जिले के गड़ा गांव निवासी युवती से हुई थी। घटना के वक्त उसकी पत्नी अपने मायके में थी।



विनय के अचानक लापता होने और आसफपुर में मिलने से परिजन मामले को संदिग्ध मान रहे हैं। पुलिस भी इसे संदिग्ध मान रही है। मृतक दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर एसआई को भेजकर पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें