फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: इलाज के दौरान युवती की बरेली के अस्पताल में मौत

विज्ञापन
मृतका ज्योति का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला संख्या दो निवासी ज्योति (21) पुत्री राजेंद्र कश्यप की बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को शव घर पहुंचने पर मायके पक्ष ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ज्योति के भाई लक्ष्मण कश्यप के मुताबिक, करीब चार महीने पहले मोहल्ले का एक युवक उसकी बहन को अपने साथ ले गया था। बाद में दोनों ने न्यायालय में शादी कर ली थी। शादी के कुछ दिन बाद ज्योति की तबीयत खराब हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने अलग-अलग अस्पतालों में उसका उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। बाद में बरेली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को ज्योति का शव घर पहुंचने पर मायके पक्ष के लोगों ने मौत को लेकर संदेह जताया और पुलिस को सूचना दी।
जानकारी मिलने पर कस्बा इंचार्ज सचिन कुमार सिंह और महिला उपनिरीक्षक रचना देशवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। बाद में नायब तहसीलदार बदन सिंह की मौजूदगी में कोतवाली पुलिस ने मृतका का पंचनामा भर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि बिल्सी कोतवाली पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें