विरोध करने पर युवती के पति को पीटा
रास्ते में आरोपी अदनान मिल गया। उसने युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। यह देखकर उसका पति आ गया। इस पर आरोपी ने अपने साथियों अजमेरी और मुन्ना को भी बुला लिया। इसके बाद आरोपी ने पति को पीटा।
आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बाद में वह कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर राजीव कुमार तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।