फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सराफ ने गिरवी रखे महिला के जेवर हड़पे, ब्याज वसूला फिर भी नहीं किए वापस

Thu, 03 Aug 2023 05:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

महिला ने दो साल पहले एक सराफ के पास जेवर गिरवी रखे थे। आरोप है कि वह ब्याज की रकम दे चुकी है। इसके बावजूद सराफ ने जेवर वापस नहीं किए। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के वजीरगंज कस्बा के एक सराफ ने महिला के जेवर हड़प लिए। उससे ब्याज के रुपये भी ले लिए और उसके जेवर भी नहीं दिए। करीब एक साल तक महिला अपने जेवर मांगती रही। जब उसने जेवर नहीं दिए तो महिला वजीरगंज थाने पहुंची और उसने तहरीर देकर सराफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।

विज्ञापन


वजीरगंज कस्बे के बनिया मोहल्ला निवासी जोरा बेगम का कहना है कि करीब तीन साल पहले उसने सोने की मांग पट्टी, झाले और नथनी करीब ढाई तोला सोना खिन्नी मोहल्ले में सराफ सुधीर बाबू के यहां 70 हजार रुपये में गिरवी रखा। दो साल बाद वह अपने जेवर छुड़ाने गई थी। उसने हिसाब लगाया तो 70 हजार रुपये का ब्याज करीब 35,500 रुपये हुआ। 

विज्ञापन

महिला ने एक साल से लगा रही चक्कर 

उसने सराफ से कहा था कि वह अपने ब्याज के रुपये ले ले और उसके जेवर लौटा दे। इस पर सराफ ने कहा कि वह रुपये दे जाए और अपना जेवर दूसरे दिन आकर ले जाए। वह ब्याज के रुपये दे आई। जब दूसरे दिन जेवर लेने पहुंची तो सराफ ने जेवर नहीं दिए। उसने महिला का सारे जेवर हड़प लिए। इसके करीब एक साल तक महिला अपना जेवर मांगती रही। वह सराफ की दुकान के चक्कर लगाती रही लेकिन उसने जेवर नहीं दिए। 

ये भी पढ़ें- बरेली बवाल प्रकरण: मकान बिकाऊ है... लिखकर विशेष समुदाय के लोगों ने लगाए पोस्टर; जानिए पूरा मामला

परेशान होकर उसने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी और एफआईआर दर्ज कराई। यहां पता चला कि सराफ के खिलाफ कई लोग शिकायत कर चुके हैं। वह कई लोगों का जेवर हड़प चुका है। पुलिस ने मामले की छानबीन कर सराफ के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें