फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, बिसरा सुरक्षित

विज्ञापन
किशन का फाइल फोटो।
विज्ञापन
जरीफनगर। थानाक्षेत्र के गांव शेखपुरा में शनिवार शाम पांच बजे खेत पर गाय की रखवाली करने युवक की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल जे जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी तो बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है।
विज्ञापन

जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुरा निवासी किशन (22) पुत्र गजराम शनिवार शाम पांच बजे खेत पर बंधी गाय को देखने के लिए घर से गए थे। वह रात भर घर नहीं लौटे। ग्रामीणों ने उन्हें खेत पर अचेत हालत में देखा। परिजनों को सूचना दी गई। परिजन किशन को बेहोशी की हालत में सहसवान के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। उसमें मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जरीफनगर इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें