फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिल्सी में जैनियों ने मनाया श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक

विज्ञापन
बिल्सी के पार्श्वनाथ जैन मंदिर में पूजा-अर्चना करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। जैन धर्म के 11वें तीर्थंकर भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव रविवार को जैन समाज ने हर्षोल्लास से मनाया। जैन मंदिर में श्रीजी का अभिषेक कर शांतिधारा की गई।
विज्ञापन

पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर साहबगंज में आयोजित कार्यक्रम में दिगंबर जैन महासमिति के मंडलाध्यक्ष पीके जैन ने बताया कि भगवान श्रेयांसनाथ ने संसार के ऋतु परिवर्तन के चक्र को देखकर वैराग्य प्राप्त किया। जैन इतिहास में उन्हें आध्यात्मिक ज्ञान और जैन दर्शन के पहले कार्य के लिए सम्मानित किया जाता है। जब उन्होंने भगवान ऋषभ देव को गन्ने के रस (इक्षु रस) की पेशकश की थी। उन्होंने कहा कि जैन धर्म में रक्षाबंधन पर्व का इतिहास हस्तिनापुर से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस दिन हमें यह सीख मिलती है कि हमें आपस में प्रेम से रहने के साथ-साथ सधर्मी की सदैव रक्षा करनी चाहिए। जैन अनुयायियों ने निर्वाण लड्डू चढ़ा कर धर्म की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस मौके पर अरविंद कुमार जैन, अनिल जैन, सोनू जैन, मोनू जैन, मानसी जैन, शालिनी जैन, ज्योति जैन आदि मौजूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें