उघैती। सोनियाखेड़ा गांव के दीपक चौधरी का करीब दो साल से दातागंज क्षेत्र की एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे प्रेमिका ने फोन करके उसको मिलने को बुलाया। करीब चार बजे दीपक ने फोन करके अपनी मां को सूचना दी कि प्रेमिका व उसके परिवार के लोगों ने उसको कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया है। वह सीएचसी दातागंज पर है। इतना कहकर फोन कट गया। परिवार के लोग सीएचसी पहुंचे जहां से दीपक को मुरादाबाद इलाज को ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। परिजनों ने उसकी महिला मित्र पर हत्या का आरोप लगाया है।
गांव सोनियाखेड़ा निवासी दीपक चौधरी (25) पुत्र सत्यवीर सिंह चौधरी बिसौली में मोबाइल के शोरूम पर नौकरी करते थे। करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात एक युवती से हुई। युवती ने बताया कि उसके पति से उसका ब्रेकअप हो गया है। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों एक दूसरे मिलने लगे। एक दूसरे ने साथ जीने मरने की कसमें भी खाईं। साथ-साथ होटलों आदि में खाना भी खाया करते थे। दीपक को अपनी प्रेमिका पर पूरा भरोसा हो गया कि अब वह उसके अलावा अन्य किसी के साथ नहीं रहेगी। दीपक भी उसी से शादी करना चाहता था।
बृहस्पतिवार की सुबह दीपक को फोन आया तो वह घर से निकल गया। परिवार के लोग समझे कि वह दुकान गया होगा। परिवार में उस समय कोहराम मच गया, जब दीपक ने अपनी मां को फोन करके बताया कि उसकी प्रेमिका ने अपने परिवार के साथ मिलकर विषाक्त खिला दिया और उसको सीएचसी दातागंज में छोड़कर चले गए हैं। सूचना मिलते ही परिवार के लोग दातागंज सीएचसी पहुंचे तो दीपक बेहोश था। वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं था। डॉक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। परिवार के लोग दीपक को मुरादाबाद ले जा रहे थे कि चंदौसी से आगे बनियाठेर थाने के पास उसने दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने पुलिस काे सूचना दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने प्रेमिका व उसके परिवार के खिलाफ थाना उघैती में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करेंगे।
-
दोस्त के जरिए संपर्क में आई थी प्रेमिका
भाई शिवा ने बताया कि इंस्टाग्राम पर एक दोस्त ने दीपक की उस महिला से दोस्ती कराई। दो साल में कभी नहीं लगा कि उसकी प्रेमिका उसके साथ इस तरह की घटना कर सकेगी। उसने भाई की हत्या का आरोप लगाया है।
-
दो भाइयों में बड़ा था दीपक
दीपक दो भाई थे। छोटा भाई शिवा है। भाई की मौत के बाद से वह बेसुध है। परिवार के लोग भी सदमे में हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव लेकर परिजन घर चले गए।, उधर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कोट,
घटनस्थल दातागंज है। फिर भी सूचना के आधार पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर कार्रवाई की जाएगी। - अवधेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर उघैती
युवक की मौत की सुचना पर पहुंची पुलिस जांच करती हुई। संवाद
युवक की मौत की सुचना पर पहुंची पुलिस जांच करती हुई। संवाद