फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर की बिजली ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
रघु शर्मा। फाइल फोटो
विज्ञापन
इस्लामनगर। घर की लाइट ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के विक्रमपुर चरसौरा निवासी शंकर लाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनका 30 वर्षीय पुत्र रघु शर्मा घर पर बिजली की केबल सही कर रहा था, तभी करंट लग जाने से वह गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया |
विज्ञापन

रघु शर्मा दो भाइयों में बड़े थे। उनकी शादी को लगभग दस वर्ष हो चुके हैं। उनपर दो लड़के व दो लड़कियां हैं। रघु की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बच्चों, पत्नी व परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें