फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पहिया निकलने से ई-रिक्शा सूखी नदी में गिरा, बेटे की मौत, बीमार मां समेत चार घायल

Sun, 12 Mar 2023 06:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

कासगंज जिले का रहने वाला युवक अपनी बीमार मां को लेकर अस्पताल जा रहा था। ई-रिक्शा पर पिता, बहन और भाभी भी सवार थीं। बीमार मां समेत ये लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
कीर्ति नंदन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी क्षेत्र में ई-रिक्शा से बीमार मां को लेकर अस्पताल जा रहे कासगंज के युवक की हादसे में जान चली गई। ई-रिक्शा का पिछला पहिया निकल जाने से चालक उस पर नियंत्रण खो बैठा। ई-रिक्शा सवारियों समेत पुलिया से सूखी नदी में नीचे जा गिरा। हादसे में सवार युवक की मौत हो गई। उसकी बीमार मां, पिता, बहन और भाभी घायल हुई हैं। हादसा कछला में राधेलाल इंटर कॉलेज के पास नदी की पुलिया पर रविवार की सुबह करीब 10 बजे हुआ।

विज्ञापन


सोरों कोतवाली के गांव मानपुर नगरिया निवासी नत्थो पिछले कई दिनों से बीमार है। नत्थो को उझानी के एक निजी क्लीनिक पर अल्ट्रासाउंड कराकर डॉक्टर को दिखाना था। इसलिए परिवार के लोगों ने नगरिया से ही ई-रिक्शा बुक कर लिया। ई-रिक्शा में नत्थो, उनके पति भगवती प्रसाद, बेटा कीर्ति नंदन, बेटी त्रिमेश और परिजन आशा देवी सवार थीं। अचानक ही पिछला पहिया निकल जाने से ई-रिक्शा पलटकर पुलिया के नीचे 14 फीट नीचे सूखी नदी में गिरा पड़ा। 

विज्ञापन

हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक हुआ फरार 

यह देख आसपास के लोग नदी में पड़े ई-रिक्शा में फंसी सवारियों को निकालने में जुट गए। एंबुलेंस को भी मौके पर बुला लिया गया। इस बीच ई-रिक्शा चालक फरार हो गया। कीर्ति नंदन (28) की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में नत्थो, भगवती प्रसाद, आशा और त्रिमेश का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कराया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रिक्शा कब्जे में ले लिया गया है। 

कार न मिलने पर बुक किया था ई-रिक्शा

बीमार नत्थो देवी के लिए परिवार के लोग शनिवार दोपहर भी उझानी लाए थे। डॉक्टर से दवा लेने के बाद वह चले गए। डॉक्टर ने कहा था कि अगले दिन अल्ट्रासाउंड कराकर दिखाना, तब इलाज शुरू करेंगे। मृतक के परिजनों ने बताया कि देर शाम उन्होंने बोलेरो को बुक करना चाहा था, लेकिन उसके चालक ने कहीं और की बुकिंग बताई। इसके बाद मजबूरी में ई-रिक्शा बुक करना पड़ा। कीर्ति नंदन की मौत से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें