फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुराने मकान का छज्जा ढहाते समय नीचे गिरने से चाचा की मौत, भतीजा घायल

Sun, 12 Mar 2023 05:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

नये मकान का निर्माण शुरू कराने से पहले युवक की मौत हो गई। पुराने मकान का छज्जा तोड़ते समय वह और उसका भतीजा नीचे गिर गया। जिससे युवक की मौत हो गई। भतीजा घायल हुआ है। 
विज्ञापन
जमीन पर पड़ा छज्जे का मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी में पुराने मकान में तोड़फोड़ के दौरान छज्जा ढहाते समय गृहस्वामी शंकर लाल और उसका भतीजा वीरप्रकाश जमीन पर गिर पड़ा। दोनों के ऊपर मलबा भी गिरा, जिससे चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को लेकर परिजन राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इलाज के दौरान शंकर ने दमतोड़ दिया। 

विज्ञापन


हादसा रविवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। फुलासी निवासी महेंद्र शाक्य का पुराना मकान है। उनके बेटों में शंकर लाल (35) ने अपने हिस्से में नया निर्माण कराने के लिए पुराने कमरे को ढहाने का काम तीन दिन पहले शुरू किया था। लिंटर तो एक दिन पहले ही गिरा दिया गया, लेकिन एक छोर पर छज्जा ढहाने के लिए शंकर और उसके भतीजे वीरप्रकाश (20) ने छज्जा के पास दीवार तोड़नी शुरू की, उसी दौरान छज्जा भरभरा कर गिर पड़ा। 

Trending Videos
विज्ञापन

छज्जा और दीवार के मलबे में दोनों दब गए। आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। शंकर का चेहरा और सिर बुरी तरह लहूलुहान गया। वीरप्रकाश भी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने दोनों को मलबे से निकालकर पहले निजी चिकित्सक को दिखाया। इसके बाद दोनों को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इलाज के दौरान शंकर की दोपहर बाद मौत हो गई। उसके भतीजे वीरप्रकाश की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शंकर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें