फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में बाढ़ का कहर: पानी में मोपेड समेत दो भाई बहे, एक की डूबकर मौत, दूसरे ने पुलिया पकड़ बचाई जान

Wed, 10 Jul 2024 12:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले में बारिश के बाद अब बाढ़ आफत बन गई है। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर के नजदीक मंगलवार की रात चचेरे-तहेरे भाई मोपेड समेत बाढ़ के तेज बहाव में बह गए। इनमें एक युवक की डूबकर मौत हो गई। दूसरे ने पुलिया का किनारा पकड़कर जान बचाई। 
विज्ञापन
बक्सेना पुल के ऊपर से बह रहा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में गंगा और रामगंगा नदियां उफान पर बह रही हैं। इससे कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर के नजदीक मंगलवार की रात चचेरे-तहेरे भाई मोपेड समेत बाढ़ के तेज बहाव में बह गए। उनमें तहेरे भाई ने पुलिया का किनारा पकड़ लिया, जिससे वह बच गया लेकिन चचेरे भाई की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो गई। सुबह आठ बजे पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर उसके शव को तलाश कराया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

 
हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव कैमी निवासी रामगोपाल (22) पुत्र सोमपाल और उसका तहेरा भाई गुड्डू (24) पुत्र धनपाल मंगलवार दोपहर मोपेड पर सवार होकर अपने मामा की शादी में शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के गांव जैतापुर गए थे। जब वह इधर से गए थे तो रास्ते में पड़ने वाला गांव शेरपुर में बाढ़ का पानी सड़क के ऊपर से नहीं उतर रहा था। उधर से वह रात करीब दो बजे घर लौट रहे थे। तब शेरपुर गांव के नजदीक बाढ़ का पानी सड़क के ऊपर से तेजी से बह रहा था। 

Trending Videos
विज्ञापन

दोनों भाइयों ने सड़क पार करने की कोशिश की। उसी दौरान वह मोपेड समेत बाढ़ में बह गए। गुड्डू ने किसी ने पुलिया का किनारा पकड़ लिया, जिससे वह बच गया। वह किसी तरह से वहां बचकर शेरपुर गांव पहुंचा और सड़क किनारे सो रहे लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी, लेकिन बाढ़ का पानी ज्यादा आने से एसओ विक्रम सिंह मौके पर नहीं पहुंच पाए।

वह रात में ही दातागंज, गढ़िया रंगीन और लालपुर खादर होते हुए करीब 65 किलोमीटर का रास्ता तय करके सुबह मौके पर पहुंचे। तब उन्होंने गोताखोरों को बुलाकर रामगोपाल का शव तलाश कराया। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अभी उसकी मोपेड का पता नहीं चला है। पुलिस उसे तलाश करवा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें