फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चंद्रघंटा मां की पूजा कर मांगीं मनौतियां

विज्ञापन
बिल्सी के हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करते मां के भक्त। संवाद
विज्ञापन
बदायूं/बिल्सी। नवरात्र के तीसरे दिन बुधवार को देवी मंदिरों में भक्तों ने मां चंद्रघंटा की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। देवी का यह स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। मंदिरों में भक्तों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन

शहर से सटे नगला शर्की स्थित शक्तिपीठ नगला मंदिर समेत कई देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने बुधवार को चंद्रघंटा माता की विशेष पूजा-अर्चना की। नवरात्र के तीसरे दिन आयोजित इस पूजा में लोगों ने मां से सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और हर मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की। भक्त अपनी-अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए दीपक जलाते और मंत्रोच्चारण करते दिखाई दिए।
पंडित मोनू ने बताया कि माता के दर्शन और पूजा करने से मानसिक शांति मिलती है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ देखी गई। कई लोग माता से अपनी पढ़ाई, करिअर, स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली के लिए आशीर्वाद लेने आए।
विज्ञापन

कुछ ने अपनी विशेष मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए फूल, दीपक और नारियल अर्पित किया। बिल्सी के मोहल्ला संख्या एक हनुमानगढ़ी स्थित देवी मंदिर, मोहल्ला संख्या पांच के दुर्गा मंदिर, शिव शक्ति भवन मंदिर, कुटी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, देववाणी मंदिर समेत प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों ने मां का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।


शारदीय नवरात्र पर शक्तिपीठों में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
- 30 सितंबर से एक अक्तूबर तक चलेगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। शारदीय नवरात्र के अवसर पर जिले के कई शक्तिपीठों और मंदिरों में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सीडीओ केशव कुमार ने बताया कि 30 सितंबर से एक अक्तूबर तक दो दिनी कार्यक्रम होंगे।
उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों की जिम्मेदारी संबंधित एसडीएम, बीडीओ, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को सौंपी है। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे ताकि कार्यक्रमों का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
जिले के जिन नौ प्रमुख मंदिरों और शक्तिपीठों में आयोजन होंगे उनमें नगला मंदिर, ककोड़ा देवी मंदिर, शिव शक्ति भवन बिल्सी, गवां देवत मंदिर बिसौली, दुर्गा मंदिर (अष्टल मंदिर) दातागंज, मंगला माता मंदिर वजीरगंज, देवी मंदिर कश्यप बस्ती ग्याऊं, देवी मंदिर महादेव करवा इस्लामनगर और भोलेबाबा देवी मंदिर शामिल हैं।
सीडीओ ने बताया कि धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इनमें रामायण, सुंदरकांड और दुर्गा सप्तशती पाठ प्रमुख रहेंगे जिनका संचालन स्थानीय लोक कलाकार, भजन मंडलियां और कीर्तन मंडलियां करेंगी।

बिल्सी के हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करते मां के भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें