फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दिल्ली से कामगारों का लौटना शुरू, 17 तक बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

विज्ञापन
बदायूं के इंदिरा चौक पर बसों को इंतजार कर रहे यात्री। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। दिवाली को लेकर दिल्ली-एनसीआर में काम कर रहे लोगों का अपने घरों की ओर लौटना शुरू हो गया है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एआरएम राजेश पाठक ने शुक्रवार से 17 नवंबर तक बसों के अतिरिक्त फेरे लगवाए जाने के निर्देश संबंधितों को दिए हैं।
विज्ञापन


एआरएम ने बताया कि दिल्ली रूट पर जाने वाली बसें कई लोकल रूटों से होते हुए दिल्ली पहुंचती हैं। इसी को देखते हुए दिल्ली रूट की 100 से अधिक बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। इसके साथ ही 20 से अधिक लोकल रूटों पर चलने वाली बसों के भी अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। इसके लिए डिपो पर 12 से अधिक बसों के संचालन के कर्मचारियों की ड्यूटी भी तय कर दी गई है। सभी कर्मचारी आठ घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे। एआरएम के अनुसार शनिवार को भीड़ सबसे ज्यादा रहेगी। दीपावली के बाद फिर से यही यात्री काम पर लौटेंगे, तब भी बसों में इसी तरह की भीड़ देखने को मिलेगी।


रोडवेज कर्मचारियों को मिलेगा विशेष प्रोत्साहन, 12 दिन की योजना लागू

बदायूं। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने दीपावली विशेष प्रोत्साहन योजना लागू कर दी है। यह योजना मंगलवार से 17 नवंबर तक 12 दिन के लिए रहेगी। इसका लाभ नियमित व संविदा/आउटसोर्स चालक-परिचालक, डिपो व क्षेत्रीय कार्यशाला के कार्मिकों को मिलेगा।
विज्ञापन

योजना के अनुसार, चालक-परिचालक को 11 दिन में न्यूनतम 3300 किमी चलाने पर 400 रुपये प्रतिदिन की दर से कुल 4400 रुपये मिलेंगे। 12 दिन में 3600 किमी पर कुल 4800 रुपये देय होंगे। डिपो/क्षेत्रीय कार्यशाला के तकनीकी व अन्य कार्मिकों को 11 दिन पर एकमुश्त 2100 रुपये तथा कार्यशाला से सीधे जुड़े आउटसोर्स कार्मिकों को 12 दिन पर 2500 रुपये प्रोत्साहन दिया जाएगा। निर्धारित किमी से अधिक चलाने पर संविदा चालक-परिचालकों को 55 पैसे प्रति किमी अतिरिक्त मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें