फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिलाओं का धरना रंग लाया, हरनाथपुर से छह माह में हटेगी देशी की शराब की दुकान

Thu, 25 Jun 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। गांव हरनाथपुर से देशी शराब की दुकान को हटाने को लेकर बृहस्पतिवार को भी कई घंटे तक धरना-प्रदर्शन चला। महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात रहा। दोपहर को बिसौली एसडीएम, तहसीलदार, इंस्पेक्टर और आबकारी अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाया। बाद में एसडीएम ने छह माह में शराब की दुकान गांव से दूसरी जगह शिफ्ट करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन

एसडीएम बिसौली साईं आश्रित शाखमुरी ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि देशी शराब की दुकान को अगले छह माह के भीतर स्थानांतरित किया जाएगा। साथ ही नाबालिगों को शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने, सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक निर्धारित समय में ही बिक्री करने और दुकान पर दो पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने का भी आश्वासन दिया। इस पर महिलाएं सहमत हुईं और धरना समाप्त कर दिया। शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने बीते मंगलवार की शाम तोड़फोड़ कर शराब तालाब में बहा दी थी। इसके बाद शराब दुकान के सेल्समैन की तहरीर पर कुंवरगांव थाना पुलिस ने बुधवार काे कुछ महिलाओं को नामजद करते हुए 40 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें